Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 में त्रिजटा स्नान के दौरान राजनीति जगत के कई दिग्गजों ने संगम में स्नान किया और इसे अपने जीवन का सबसे सुखद और अद्भुत अनुभव बताया. उन्होंने महाकुंभ के आयोजन की सराहना की और उत्तर प्रदेश सरकार की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की.

जेडीयू नेता राजीव रंजन ने महाकुंभ-2025 पर विपक्ष द्वारा की जा रही अनावश्यक टिप्पणियों पर नसीहत दी और कहा कि धार्मिक मामलों पर बिना सोचे समझे टिप्पणी करने से राजनीतिक दलों को जनता में अपनी जगह बनाना मुश्किल होता है

महाकुंभ 2025 में अब तक 45 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं. लेकिन सवाल यह उठता है कि इतनी विशाल भीड़ की गिनती आखिर होती कैसे है? क्या ये सिर्फ एक अनुमान है, या फिर इसे गिनने के लिए कोई वैज्ञानिक और तकनीकी प्रक्रिया अपनाई जाती है?

महाकुंभ-2025 में होने वाले बर्ड फेस्टिवल का मैसकट स्किमर पक्षी को बनाया गया है, जो नदियों के स्वास्थ्य का संकेत देने वाला महत्वपूर्ण पक्षी है. इस आयोजन में जलवायु सम्मेलन और पक्षी संरक्षण पर चर्चा की जाएगी, और यह प्रयागराज में होगा.

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे. उन्होंने महाकुम्भ को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को महाकुम्भ में पहुंचे और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई.

144 साल बाद पुण्य संयोग में आयोजित हो रहे इस बार के महाकुम्भ के विराट मेले में अपनों से बिछड़े हुए कुल 20,144 लोगों को उनके परिवारों से मिलाने में योगी सरकार को सफलता मिली है. इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही.

महाकुंभ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई. इसके बाद वह परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे.

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई. बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पावन तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की.