Bharat Express DD Free Dish

Maratha reservation

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर एक महिला समेत 9 और लोगों ने आत्महत्या कर ली। 19 से 31 अक्टूबर तक यानी 13 दिनों में 25 लोग सुसाइड कर चुके हैं। यह संख्या 1990 के मंडल आंदोलन के दौरान की गईं आत्महत्याओं के आंकड़े के बाद सबसे ज्यादा है।

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग का मुद्दा 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने NCP अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंके के घर और दफ्तर पर पथराव कर दिया। इस मांग को लेकर पिछले 42 सालों में 50 से ज्यादा लोगों की जान जाने का दावा किया जा रहा है।

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन हिंसक हो गया है। यह राज्य के मराठवाड़ा इलाके के 8 जिलों में फैल गया है। इनके अलावा, पुणे, अहमदनगर में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं।

Maharashtra: NCP विधायक प्रकाश सोलंके के घर फूंके जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में घर पूरी तरह से जलता हुआ दिखाई दे रहा है.

Maratha Reservation: पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग सत्तारूढ़ दल के जाल में नहीं फंसेंगे और राज्य में मणिपुर जैसी स्थिति नहीं बनने देंगे.

महाराष्ट्र में आरक्षण की मांग कर रहे मराठा प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है. जिसके चलते जालना में प्रतिबंध के आदेश जारी किए गए हैं.