Bharat Express DD Free Dish

Monsoon Session

मानसून सत्र के दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही भारी हंगामे के कारण नहीं चल सकी. विपक्ष का कहना है कि वे संसद में नीट परीक्षा, पेपर लीक व जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का विषय उठाना चाहते हैं.

Parliament Monsoon Session: राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET पेपर लीक, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और कथित लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया. हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी.

Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र 2026 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष से सकारात्मक सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि संसद में तर्क और तथ्य के आधार पर चर्चा होनी चाहिए, हंगामे की नहीं. सरकार कई अहम विधेयक भी पेश कर सकती है.

संसद के मॉनसून सत्र और सुरक्षा कारणों के चलते DMRC ने दिल्ली के 5 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों की एंट्री-एग्जिट अस्थायी रूप से बंद कर दी है. हालांकि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है, जहां सरकार परिसीमन समेत सात अहम विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है. बागी सांसदों, दो-तिहाई बहुमत के गणित और विपक्ष के तीखे विरोध के बीच सत्र बेहद अहम रहने वाला है.

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में संसद का मानसून सत्र और विरोध मार्च को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

Monsoon Session Parliament: संसद के मानसून सत्र से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में छह अहम विधेयकों पर चर्चा का समय तय किया गया. पहले दिन वंदे मातरम् बिल और विपक्ष के विरोध से हंगामे के आसार हैं.

20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने से पहले परिसीमन बिल चर्चा का विषय बन गया है. सवाल है कि क्या सरकार फिरसे इस संसद में पास कराने के लिए पेश करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया फिलहाल 8 बिल सूचीबद्ध हैं.

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की अपील की. उन्होंने कहा कि हंगामे से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, लोकतंत्र बहस से मजबूत होता है.

मॉनसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाए जाने पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताते हुए वॉकआउट किया. काफी हंगामे के बाद विपक्ष दोबारा बैठक में लौटा, लेकिन सत्र से पहले सरकार और विपक्ष के बीच टकराव साफ नजर आया.