Bharat Express DD Free Dish

MP Election 2023

हरदोई में अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के सबसे बड़े नेता से उनकी बात हुई है. अगर वो कुछ बात कह रहे हैं तो मैं मानूंगा. साथ ही कहा कि अगर हमारी पार्टी का कोई नेता गलत ट्वीट करे या गलत भाषा का इस्तेमाल करे तो मैं उसे रोकूंगा.

बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 228 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं. अब गुना और विदिशा सीट पर नामों का ऐलान होना बाकी है. बीजेपी ने अपनी 5वीं लिस्ट में पूर्व मंत्री जयंत मलैया, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार महेंद्र सिंह सिसौदिया को टिकट दी है.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विदिशा और गुना सीट पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर पेंच फंस गया है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि प्रदेश में भाजपा ने 228 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन इन दो सीटों को क्यों होल्ड रखा है?

Scindia dance: ग्वालियर में सिंधिया स्कूल की 125 स्थापना दिवस के मौके पर स्कूल कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी.

अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उन्हीं सीटों पर लड़ें जहां मजबूत स्थिति हो.

अब यह देखने की बात होगी की मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के प्रचार के थमने से पहले ही एक राष्ट्रीय दल और एक क्षेत्रीय दल में जारी वॉकयुद्ध खत्म होता है या यह वॉकयुद्ध इण्डिया गठबंधन को खत्म कर देगा.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव को नकुलनाथ और जयवर्धन सिंह के भविष्य का चुनाव बना दिया है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अखिलेश यादव कह रहे हैं कि विधानसभा में गठबंधन नहीं होगा. उन्होंने पूछा, क्या यह लोकसभा में होगा? कांग्रेस नेता कमलनाथ, अखिलेश यादव के लिए ऐसे अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Madhya Pradesh BJP: आकाश विजयवर्गीय अभी इंदौर 3 सीट से बीजेपी विधायक हैं. उनकी जगह राकेश गोलू शुक्ल को पार्टी ने मैदान में उतारा है. वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी ने इंदौर-1 से टिकट दिया है.

मध्य प्रदेश में विधान परिषद गठन का मुद्दा फिर से सुर्खियों में आ गया है. कांग्रेस ने सरकार आने पर विधान परिषद गठन का वादा किया है. कमलनाथ ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा है कि विधान परिषद के जरिए प्रदेश के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता लोगों की आवाज रख सकेंगे.