Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

MP Elections: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच पर छात्रों के साथ जमकर लगाए ठुमके, वायरल हो रहा Video

Scindia dance: ग्वालियर में सिंधिया स्कूल की 125 स्थापना दिवस के मौके पर स्कूल कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जमकर किया डांस (फोटो Screen Grab)

Scindia dance video: मध्यप्रदेश में चुनावी टेंशन के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया का नया रूप सामने आया है. एक ऐसा रूप, जो किसी ने भी अभी तक नहीं देखा होगा. दरअसल बीते दिन शनिवार को ग्वालियर में सिधिंया स्कूल का 125वां स्थापन दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावी माहौल को भूल मंच पर छात्रों के साथ जमकर डांस किया. इसका वीडियो भी अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वीडियो में सिंधिया गजब का डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. किसी भी केंद्रीय मंत्री का ये अवतार देखने लायक था.

सिंधिया के इस डांस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. इस दौरान उन्होंने काले कलर की ड्रेस पहन रखी है. केंद्रीय मंत्री के इस मस्त मौजी अंदाज की जमकर सराहना हो रही है.

पीएम मोदी ने भी कार्यक्रम में की थी शिरकत

ग्वालियर में सिंधिया स्कूल की 125 स्थापना दिवस के मौके पर स्कूल कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी. इसके अलावा कार्यक्रम में राज्यपाल गंगूबाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए थे. इसके अलावा सिंधिया का पूरा परिवार भी वहां आया हुआ था, जिसमें पत्नी, मां और बेटे शामिल थे. पीएम के संबोधन के बाद सिंधिया स्कूल के साथ मंच पहुंच गए. उस समय जब छात्र ने उनसे डांस करने की जिद तो उन्होंने बच्चों को निराश नहीं किया और उनके साथ जमकर मंच पर डांस किया.

चुनावी मौसम में सिंधिया का डांस ने बटोरी सुर्खियां

प्रदेश में इस समय मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार सियासी घमासान मचा हुआ है. इस चुनावी संकट के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह डांस करने का वीडियो काफी ज्यादा सुर्खियों में है, क्योंकि प्रदेश में चुनाव के इस मौसम में हर कोई नेता डूबा हुआ है. ऐसे में सिंधिया का यह डांस साकारात्म माहौल बनाता है. सिंधिया के डांस करने पर बच्चे भी बेहद खुश हुए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital