Bharat Express DD Free Dish

National Conference

हाल ही में हुए विधासभा चुनाव में 90 में से 42 सीटों पर जीत दर्ज कर नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, वहीं उसके सहयोगी दल कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटों से संतोष करना पड़ा है.

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान हुए थे, जबकि जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर 3 चरण में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले गए थे.

उत्तरी कश्मीर की सोपोर सीट से चुनाव मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार ऐजाज अहमद गुरु ने चुनाव प्रचार के दौरान बुनियादी मुद्दों से निपटने और वंचितों की जरूरतों को पूरा करने का वादा किया था.

इल्तिजा मुफ्ती ने नतीजों की घोषणा से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी. एक पोस्ट में उन्होंने जनता के फैसले को स्वीकारते हुए अपने पक्ष में प्रचार करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया.

बारामुला से सांसद इंजीनियर राशिद ने कहा कि मैं नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और अपनी पार्टी समेत मुख्यधारा के सभी राजनीतिक दलों से अपील करूंगा कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठें और उन लोगों के व्यापक हित में एकजुट हों जिन्होंने उन्हें वोट दिया है.

अफजल गुरु को 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हमले की साजिश रचने के जुर्म में 9 फरवरी 2013 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी.

जम्मू कश्मीर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हिंदुस्तान के एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाकर लोगों के अधिकार छीने गए.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ​कि​ जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. यह चुनाव न केवल वहां के लोगों, बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय महासचिव अली मुहम्मद सागर ने कहा कि पीएम मोदी का संबोधन पूरी तरह से निराशाजनक है.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकी हमले बढ़ गए हैं, जिसको लेकर पूर्व सीएम पारुक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है.