Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

NDA

बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी का जितना बुरा हाल इस बार हुआ वैसा पहले कभी नहीं देखा गया था. इस चुनाव में उसे महज 25 सीटों से संतोष करना पड़ा है. जबकि पूरे महागठबंधन को 35 सीटें मिली हैं. तेजस्वी यादव के सभी दावे और बड़े-बड़े दावे धरे के धरे रह गए हैं. पार्टी की बुरी हार के बाद अब परिवार में महाभारत शुरू हो गई है. इस पूरी सियासी महाभारत के केंद्र में अगर किसी बड़े किरदार का नाम आता है तो वो हैं संजय यादव , ये वही संजय हैं, जिन्हें तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप जयचंद की संज्ञा दे रहे हैं.वहीं इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है रमीज नेमत खान का. इन दोनों का जिक्र करते हुए तेजस्वी की बहन रोहिणी ने परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है.

Bihar Victory Celebrations at BJP HQ: बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत पर PM मोदी ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में गमछा लहराया और छठी मईया के जयकारे लगाए. उन्‍होंने कहा, 'बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया.'

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ताजा रुझान NDA के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी वैसी ही ‘हिट’ साबित हो रही है जैसा पवन सिंह के लोकप्रिय गाने में कहा गया था.

बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है. बिहार में किसकी सरकार बनेगी और कौन हारेगा, ये हर कोई जानना चाह रहा है. चुनाव की हॉट सीट पर कौन आगे है, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान कल दूसरे और आखरी चरण की वोटिंग के साथ खत्म हो गया है. अब सबकी नजर 14 नवंबर पर टिकी है, क्योंकि 14 नवंबर वो तारीख है. जब बिहार कि सत्ता के सिंहासन पर कौन बैठेगा ये साफ हो जाएगा वहीं आपको बता दें कि चुनाव की समाप्ती के साथ अब राजनीतिक विशेषज्ञों ने अपनी भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है. वहीं अब एग्जिट पोल भी सामने आते नजर आ रहे है. वैसे तो बिहार की राजनीति में काफी उथल पुथल देखने को मिल रही है. लेकिन एक्जिट पोल के अनुसार सब कुछ समान्या सा नजर आ रहा है. तो हम ऐसा क्यों कह रहे है तो चलिए आपको बताते है...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “मानसिक रूप से विक्षिप्त” बताया। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता से बेदखल होने की हताशा में बौखलाए हुए हैं और बिना मुद्दों के बयानबाज़ी कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर मुस्लिम तुष्टिकरण और घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया। बिहार चुनावी माहौल में यह बयान राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस बयान पर कैसी प्रतिक्रिया देती है और बिहार की जनता किसे अपना समर्थन देती है।

बिहार विधानसभा चुनावों के बीच आज अररिया के सिकटी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ज़ोरदार रैली की। उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला। योगी ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों और किसानों के हित में काम कर रही है, जबकि विपक्ष का इतिहास भ्रष्टाचार और अराजकता से भरा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे “जंगलराज नहीं, विकासराज” को चुनें। भारी भीड़ के बीच योगी ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता भी अब यूपी की तरह एनडीए के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने जा रही है। पहले चरण में एनडीए ने महागठबंधन के खिलाफ बढ़त बनाई थी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘जंगलराज रिटर्न्स 2.0’ बताया। एनडीए ने सुशासन का दावा किया, जबकि महागठबंधन भी अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि सुशासन और विकास की दिशा तय करेगा। जनता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

बिहार में गोह की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजद और कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कटाक्ष किया.

सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर प्रहार किया. उन्होंने एनडीए की एकता, बिहार में विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर जनता को भरोसा दिलाया.

Latest