अब बीमार होने पर डॉक्टर या गूगल नहीं, सीधा ChatGPT करेगा इलाज में मदद, जानें इसके फायदे
दुनियाभर में हर हफ्ते करीब 23 करोड़ लोग चैटजीपीटी से सेहत से जुड़े सवाल पूछते हैं. इसी को देखते हुए OpenAI ने डॉक्टरों के साथ मिलकर 'चैटजीपीटी हेल्थ' डिजाइन किया है. यह न सिर्फ आपकी लैब रिपोर्ट्स समझाएगा बल्कि आपकी लाइफस्टाइल के हिसाब से डाइट और वर्कआउट प्लान भी देगा.





