Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Pahalgam Attack

पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए तुर्की को कड़ा संदेश देते हुए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइन को टर्किश एयरलाइंस के साथ अपने विमान लीज समझौते को तीन महीने के भीतर खत्म करने का निर्देश दिया.

ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी के आरोपों और कांग्रेस के 10 सवालों ने सियासी माहौल गरमा दिया है.

हरियाणा की चर्चित यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पर इन दिनों गंभीर आरोप लगे हैं. उन पर पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने और सोशल मीडिया के माध्यम से देश की सुरक्षा एजेंसियों और सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर जल्द ही नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की यात्रा करेंगे. वे इन देशों के नेताओं से मिलेंगे और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे. आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात होगी.

जॉन स्पेंसर ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने बताया, "केवल चार दिनों की सटीक सैन्य कार्रवाई के बाद यह निष्पक्ष रूप से स्पष्ट है कि भारत ने एक बड़ी जीत हासिल की.

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाध्यक्षों ने राष्ट्रपति मुर्मू को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी. पहलगाम हमले के जवाब में 100+ आतंकवादी मारे गए. राष्ट्रपति ने सेना के साहस की सराहना की.

नई दिल्ली में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सैनिकों और थिंक टैंक के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में CDS स्टाफ जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह भी मौजूद रहे.

Operation Sindoor: पीएम मोदी ने कहा, गोली चलेगी तो गोला दागेंगे. पहलगाम हमले का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से, 100 आतंकी ढेर. रमन सिंह बोले, नया भारत डटकर जवाब देगा.

'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान ही नहीं, चीन को भी बड़ा झटका लगा है. चीनी डिफेंस कंपनी जुझोउ होंगडा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्प लिमिटेड के शेयर में मंगलवार को 6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई. 

PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भारतीय महिलाओं को समर्पित किया. पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाक आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. सेना की वीरता को सलाम.