संजय सिंह ने भारत-पाक सीजफायर पर उठाए सवाल, संसद सत्र में मोदी सरकार से मांगा जवाब
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भारत-पाक सीजफायर पर सवाल उठाए, पूछा- मोदी सरकार ने किसके दबाव में फैसला लिया? PoK पर संसद के संकल्प का क्या हुआ?
एयर मार्शल ने सुनाई सुंदर कांड की चौपाई ‘भय बिनु होय ना प्रीति’ पाकिस्तान को दी नसीहत, क्या होता है इसका मतलब
दरअसल, सुंदर कांड में इस प्रसंग का सुंदर वर्णन है. जब लंका चढ़ाई के समय श्रीराम ने विनयपूर्वक समुद्र से मार्ग देने की गुहार की. लेकिन समुद्र का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता, तब भगवान राम समझ जाते हैं कि अब अपनी शक्ति से उसमें भय उत्पन्न करना आवश्यक है.
पहलगाम हमले के बाद भर चुका था उनके पाप का घड़ा, भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार: जनरल राजीव घई
एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, "यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और वह भी आतंकवादियों के लिए और इसलिए हमने जवाब देने का फैसला किया."
राहुल गांधी और खड़गे की पीएम मोदी से अपील, ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले और युद्ध विराम पर विशेष संसद सत्र बुलाएं
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से अपील की कि पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और युद्ध विराम पर संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए.
‘ऑपरेशन अभी भी जारी है…’, युद्धविराम के बीच भारतीय वायुसेना का बड़ा बयान
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बयान सामने आया है. भारतीय वायु सेना ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर महिला ने शेयर किया विवादित पोस्ट, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
महिला पर आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर 'ऑपरेशन सिंदूर' से संबंधित विवादित पोस्ट शेयर की थी. पोस्ट शेयर करते हुए महिला ने लिखा था कि जब सरकारें बिना सोचे-समझे फैसले लेती हैं, तो दोनों तरफ के निर्दोष लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है.
पीएम आवास पहुंचे CDS अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष, PM Modi के साथ चली उच्च स्तरीय बैठक
यह बैठक पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनावपूर्ण शांति के बीच हुई, जहां फिलहाल संघर्ष विराम के उल्लंघन की कोई नई घटना सामने नहीं आई है. दरअसल, शनिवार को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, लेकिन रात में शांति रही.
‘जीत ऐसी ही दिखती है’, रावलपिंडी से लेकर जैकोबाबाद तक, भारत ने ग्यारह एयरबेस ’90 मिनट’ में किए तबाह
'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलता के नए सोपान तक पहुंचाने का काम भारतीय सेना के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ. एक दो नहीं बल्कि पाकिस्तान की सरजमीं पर मौजूद 11 एयरबेस को महज 90 मिनट में तबाह-ओ-बर्बाद कर दिया गया.
India-Pakistan Tension: सीजफायर पर ओवैसी ने उठाए सवाल, पाकिस्तान को किया बेनकाब, याद दिलाई ये बात
India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करता रहेगा, तब तक स्थायी शांति संभव नहीं है. ओवैसी ने सरकार से चार कड़े सवाल भी पूछे.
भारत में हुआ हर आतंकी हमला अब माना जाएगा ‘Act of War’, दिया जाएगा करारा जवाब: सरकार का सख्त संदेश
भारत ने ऐलान किया है कि अब देश में हुआ हर आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा और उसका करारा जवाब दिया जाएगा. पाकिस्तान के साथ सीजफायर के बावजूद भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है.







