संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में आरोपियों सागर शर्मा और मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. कोर्ट ने कहा कि संसद को बाधित करना देश में आतंक फैलाने का सबसे आसान तरीका है.





