फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर को लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से अंतिम दर्शन किए. पिता भीम सिंह पिछले तीन दिनों से मानसा के एसपी के तबादले की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं.







