सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो जज, लेकिन एक जज के नाम पर जस्टिस नागरत्ना ने जताई असहमति
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की है.
सरकारी आवास पर कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, पूर्व विधायक अविनाश सिंह को चुकाने होंगे 20 लाख रुपये
Supreme Court ने बिहार के पूर्व विधायक अविनाश कुमार सिंह को सरकारी आवास खाली न करने पर फटकार लगाई है. कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट द्वारा वसूले गए 20 लाख रुपये के किराए को उचित ठहराया.
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में पटना हाईकोर्ट की अग्रिम जमानत पर जताई नाराजगी, चारों आरोपियों की जमानत रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के गंभीर मामले में पटना हाईकोर्ट द्वारा दिए गए अग्रिम जमानत आदेश को गलत बताया और चार आरोपियों की जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में बिना गंभीरता के जमानत देना कानून की मूल भावना के खिलाफ है.
बिहार में गिरते पुलों की जांच याचिका सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट भेजी
बिहार में लगातार गिर रहे पुल और ब्रिज की जांच की मांग को लेकर दायर याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट ट्रांसफर कर दिया है. कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से स्पीडी सुनवाई करने को कहा है.
BPSC Exam HC Verdict: बीपीएससी की परीक्षा नहीं होगी दोबारा, पटना हाईकोर्ट के फैसले से अभ्यर्थियों को झटका, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
पटना हाईकोर्ट ने बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को दोबारा आयोजित करने की मांग खारिज कर दी. अभ्यर्थी अब सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, क्योंकि फैसले से वे नाखुश हैं.
Honey Singh के भोजपुरी गाने पर पटना हाईकोर्ट में 28 मार्च को होगी सुनवाई, महिलाओं का अपमान करने का आरोप
हनी सिंह के भोजपुरी गाने पर रोक लगाने के लिए दायर जनहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट में 28 मार्च, 2025 को सुनवाई होगी. याचिका में उनके गाने को अश्लील और महिलाओं के लिए अपमानजनक बताया गया है.
सीजेआई संजीव खन्ना के नेतृत्व में कॉलेजियम ने न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश
सीजेआई संजीव खन्ना के नेतृत्व में कॉलेजियम ने मद्रास और बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की स्थायी नियुक्ति और पटना हाईकोर्ट के नए न्यायाधीशों की मंजूरी दी.
70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या कहा
सुप्रीम कोर्ट ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाई कोर्ट जाने की सलाह दी, जहां 14 फरवरी को इस पर सुनवाई होगी.
Patna High Court के चीफ जस्टिस K Vinod Chandran सुप्रीम कोर्ट के जज बने, CJI ने दिलाई शपथ
जस्टिस के विनोद चन्द्रन को लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से सोमवार को अधिसूचना जारी किया गया था. 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के विनोद चन्द्रन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के लिए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी.
“शराबबंदी का मतलब है अधिकारियों के लिए मोटी कमाई”, जानिए पटना हाईकोर्ट ने आखिर ऐसा क्यों कहा
बिहार सरकार के शराबबंदी कानून पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पटना हाईकोर्ट ने कहा है कि इस कानून ने शराब और अन्य प्रतिबंधित चीजों के अनधिकृत व्यापार को बढ़ावा दिया है और यह सरकारी अधिकारियों के लिए "मोटा पैसा" कमाने का एक साधन बन गया है.





