चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा, पीएम मोदी बने सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता- गुजरात भाजपा
नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल 8,931 दिन पूरे कर देश में निर्वाचित सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बनने का रिकॉर्ड हासिल किया है. जगदीश विश्वकर्मा के अनुसार, उन्होंने पवन कुमार चामलिंग और इंदिरा गांधी के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है.
पीएम मोदी की ‘नेतृत्व यात्रा’ शासन और जन आकांक्षाओं में एक व्यापक बदलाव का प्रतीक- अखिलेश मिश्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8,900 से अधिक दिनों तक सत्ता में बने रहने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया.





