Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

PM Narendra Modi

समाजिक कार्यकर्ता एवं एक्टिविस्ट डॉ. बाबासाहेब पांडुरंग अधव उर्फ बाबा अधव का सोमवार को पुणें में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उनका पूरा जीवन पीछड़ों, दलितों, आदिवासियों और मजदूरों को समर्पित रहा है.

लोकसभा में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशेष चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद के बीच शिष्टाचार और हल्के-फुल्के संवाद का दृश्य देखने को मिला.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत की यात्रा पर गुरुवार की शाम नई दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाकर गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

आज भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके देश के प्रति विजन की तारीफ करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

सरकार ने अब सभी राज्यों के राजभवन को लोकभवन का नाम दिया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे विकसित तथा श्रेष्ठ भारत के निर्माण की स्वर्णिम यात्रा में एक अहम पड़ाव बताया है.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का मंगलवार को जन्मदिन है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें विनम्र और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

श्रीलंका इस समय दितवाह चक्रवाती तुफान से प्रभावित है. इस गंभीर समस्या को लेकर पीएम मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके से फोन पर बात की. लोगों की जान-माल की हानि पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर मदद का भरोसा दिलाया.

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ की. हाल ही में महिला क्रिकेट टीम नेपाल को शिकस्त देकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया है.

रविवार को प्रसारित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने मेरा ध्यान खींचा. ये वीडियो इसरो की एक अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता का था.

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इस बीच एक क्लिप शाहरुख खान का भी वायरल हो गया है. इस वीडियो में वो पीएम मोदी के साथ नजर आते हैं, जिससे ये दावा किया जा रहा है कि शाहरुख पीएम मोदी को जिहाद का मतलब समझा रहे हैं.