Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पीएम मोदी को शाहरुख ने समझाया जिहाद शब्द का मतलब, जाने वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इस बीच एक क्लिप शाहरुख खान का भी वायरल हो गया है. इस वीडियो में वो पीएम मोदी के साथ नजर आते हैं, जिससे ये दावा किया जा रहा है कि शाहरुख पीएम मोदी को जिहाद का मतलब समझा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है. इस बीच एक क्लिप शाहरुख खान का भी वायरल हो गया है. इस वीडियो में वो पीएम मोदी के साथ नजर आते हैं, जिससे ये दावा किया जा रहा है कि शाहरुख पीएम मोदी को Jihad का मतलब समझा रहे हैं. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली. आइए जानते हैं.

क्या है दावा?

इस वीडियो को फेसबुक के एक यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो के साथ उसने दावा किया कि शाहरुख खान प्रधानमंत्री मोदी को ‘जिहाद’ का असली मतलब समझा रहे हैं. यही नहीं पीएम मोदी भी शाहरुख की बात पर सिर हिलाकर सहमति जता रहे हैं.

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, ‘दुनिया का सबसे अमीर और बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान. प्रधानमंत्री मोदी जी के सामने जिहाद का असली मतलब समझा रहे हैं और प्रधानमंत्री जी सहमति जाहिर करते हुए सिर हिला रहे. The king #jihad’

अब विडियो को कई अन्य यूजर इसी दावा के साथ शेयर किए जा रहे हैं.

वीडियो में क्या कह रहे शाहरुख?

इस वीडियो में शाहरुख पीएम मोदी से कह रहे हैं कि ‘मैं इस्‍लामिक रिलीजन का हूं. मैं मुस्लिम हूं. हमारे में एक शब्द है जिसका बहुत मिस यूज होता है-जिहाद. जिहाद का थॉट प्रोसेस भी बिल्कुल यही है कि हमारे अंदर जो बुरी सोच है, उससे लड़ना और इसपर जीत हासिल करना, इसे जिहाद कहते हैं. बाहर सड़कों पर लोगों को मारने को Jihad नहीं कहते हैं.

जांच में क्या  पता चला?

पीएम मोदी के साथ शाहरुख के जिहाद पर बात करने वाले इस वीडियो के वायरल होने पर हमारी भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने जांच शुरू की. इसके लिए सबसे पहले हमने कीवर्ड सर्च की मदद ली, जिसमें एक यूट्यूब चैनल मिला.

इस चैनल पर हमें 20 अक्टूबर 2019 की एक वीडियो मिली, जिसके कैप्शन से पता चला कि ये वीडियो महात्‍मा गांधी के 150वीं बर्थ एनिवर्सरी का है. इस कार्यक्रम में शाहरुख ने गांधीजी के विचारों और सामाजिक अभियानों पर बात की थी और कहीं भी ‘जिहाद’ शब्द का उपयोग नहीं किया.

एडिटेड ऑडियो का सच?

इससे ये बात साफ हो गई कि पीएम मोदी के सामने शाहरुख खान ने जिहाद से जुड़ी कोई बात नहीं की है और वीडियो से छेड़छाड़ हुई है. लेकिन जांच को पूरा करने के लिए और सच्चाई जानने के लिए ये भी जरूरी है कि आखिर शाहरुख का जिहाद वाला भाषण कब का और किस संदर्भ में है.

इसके लिए एक बार फिर टीम ने कीवर्ड सर्च किया जिसमें 14 साल पुराना एक वीडियो मिला, जो एक किताब विमोचन का है. इसमें वो जिहाद की बात कर रहें थे और यहीं से ऑडियो को कट करके पीएम मोदी के साथ वाली वीडियो में जोड़ा गया है.

यानी की शाहरुख का पीएम मोदी के सामने जिहाद पर बात करने वाला वीडियो फर्जी और भ्रामक है.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर ध्वजारोहण में पहुंचे तेजू भैया, जानें तेज प्रताप के वायरल तस्वीर की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital