PM Modi ने शेयर की साइप्रस यात्रा की झलकियां, कहा- भारत साइप्रस के साथ दोस्ती को और गहरा करने के लिए तत्पर है
पीएम मोदी ने अपनी साइप्रस यात्रा की झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सप पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में कहा, "भारत साइप्रस के साथ दोस्ती को और गहरा करने के लिए तत्पर है. आज के स्वागत समारोह की मुख्य बातें यहां प्रस्तुत हैं."
PM मोदी सहित कई नेताओं ने दी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
आस्था और अध्यात्म का मिलन: श्री कल्कि धाम में स्थापित होंगी पीएम मोदी द्वारा पूजित शिलाएं, 11 जून को रचेगा नया आध्यात्मिक इतिहास
Spiritual Awakening: श्री कल्कि धाम में 11 जून 2025 को पीएम मोदी द्वारा पूजित शिलाओं की भूगर्भ स्थापना होगी. शंकराचार्य के सान्निध्य में यह ऐतिहासिक क्षण सनातन चेतना का पुनर्जागरण करेगा.
अर्जुन राम मेघवाल और संजय निषाद ने गिनाईं ग्यारह साल की उपलब्धियां, बोले – पीएम मोदी के नेतृत्व में हम विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर अर्जुन राम मेघवाल और संजय निषाद ने मोदी सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहे हैं.
अब कटरा से श्रीनगर तक दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मोदी सरकार ने बनाए 37 पुल, ट्रेन 27 सुरंगें पार करके कश्मीर तक पहुंचेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने USBRL परियोजना के कटरा-बनिहाल सेक्शन का उद्घाटन किया, जिससे जम्मू और कश्मीर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू हुई. यह इंजीनियरिंग की अद्भुत उपलब्धि है जिसमें विश्व का सबसे ऊंचा चिनाब पुल और भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग शामिल है.
पीएम मोदी ADB के अध्यक्ष मसातो कांडा से मिले, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 अरब डॉलर देने का किया वादा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ADB अध्यक्ष की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मसातो कांडा के साथ एक शानदार बैठक हुई, जिसमें हमने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए.
भोपाल में गरजे पीएम मोदी, कहा- पहलगाम में आतंकियों ने केवल भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, नारी शक्ति को चुनौती भी दी..हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया
भोपाल में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पहलगाम हमले से लेकर ऑपरेशन सिंदूर पर भी जमकर बोले.
पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश का करेंगे दौरा, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल होंगे. यहां वह महिलाओं को सशक्त बनाने और नागरिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के उद्देश्य से कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने की PRAGATI बैठक की अध्यक्षता, 62,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) से जुड़ी जन शिकायतों की समीक्षा भी की. उन्होंने शिकायतों के निपटारे की गुणवत्ता और समयबद्धता सुधारने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके.
सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे पीएम मोदी, डाक टिकट करेंगे जारी
पीएम मोदी 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे, जहां वे सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे.







