Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Political Legacy

बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। पटना की ठंडी सुबह में एक अजीब सी बेचैनी है, और इसकी वजह हैं नीतीश कुमार के अब विधानमंडल से हटकर राज्यसभा की ओर बढ़ने की संभावना। लगभग दो दशक तक बिहार की राजनीति की धड़कन रहे नीतीश कुमार, अब अपनी पारी समाप्त करने की ओर हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर पारिवारिक और राजनीतिक खींचतान एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। इस बार यह विवाद लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उजागर हुआ है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने पार्टी के मौजूदा नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और ‘लालूवाद’ की रक्षा के नाम पर कई तीखे आरोप लगाए हैं।