Bharat Express DD Free Dish

Prakash Singh case

सुप्रीम कोर्ट ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति से जुड़ी याचिका पर 7 सितंबर को सुनवाई करेगा। मामले में ओडिशा सरकार ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है, लेकिन उसे अभी तक रिकॉर्ड पर नहीं लिया गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों द्वारा नियमित डीजीपी की नियुक्ति में की जा रही देरी पर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने कहा कि कार्यवाहक और एडहॉक डीजीपी की परंपरा से योग्य व वरिष्ठ अधिकारियों को अवसर नहीं मिल पाता, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित होती है.

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया हैं. मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने साफ कहा कि अवमानना याचिका राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा है.

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में त्रिपुरा सरकार पर DGP नियुक्ति में 2006 के पुलिस सुधार आदेश का पालन न करने का आरोप लगा. राज्य सरकार ने कोर्ट को भरोसा दिया कि प्रक्रिया आदेशानुसार चल रही है.