मिडिल ईस्ट की जंग में झुलसा कतर, 6 महीने में 42% सूखा सरकारी खजाना, बढ़ा आर्थिक संकट का दबाव
Qatar Revenue Fall: मध्य पूर्व में जारी युद्ध ने कतर की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका दिया है. गैस के इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों और निर्यात के रास्ते में आई रुकावटों का असर अब देश की कमाई पर साफ दिखाई देने लगा है. कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी ने मंगलवार को बताया कि 2026 की पहली छमाही में देश का कुल राजस्व 42 फीसदी गिर गया.







