Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

rahul gandhi

जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने मीडिया बातचीत में बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि दो साल में पीओके भारत में होगा और वहां श्री राम मंदिर बनेगा. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के 11 साल, ऑपरेशन सिंदूर, राहुल गांधी, लालू यादव, केजरीवाल और बिहार चुनाव पर भी खुलकर बात की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने पीड़ितों को समर्थन और भरोसा दिलाया, स्कूली बच्चों से बातचीत की और शांति का संदेश दिया.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी देश के खिलाफ बोलते हैं, जिससे शशि थरूर, आनंद शर्मा जैसे नेता नाराज़ हैं. वे देशभक्त हैं और पीएम मोदी देशभक्तों का सम्मान करते हैं."

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के बयानों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इन बयानों को सेना और राष्ट्र का अपमान बताते हुए इंडी गठबंधन पर पाकिस्तान समर्थक मानसिकता का आरोप लगाया.

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने गांधी परिवार के दिलो-दिमाग पर जो गहरा आघात किया है, उसकी झल्लाहट कांग्रेस के हर बयान में झलक रही है.

अमित मालवीय ने इस पोस्ट में लिखा है, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पाकिस्तान और उसके हितैषियों की भाषा बोल रहे हैं.

सीआर केसवन ने कहा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश और सरकार पर संदेह करते रहे हैं और भारतीय सशस्त्र बलों पर भी अविश्वास करते रहे हैं.

कांग्रेस ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि हाल के वर्षों में सुरक्षा में गंभीर चूक हुई हैं और सरकार ने अमेरिका की हमारे मामलों में बढ़ती भागीदारी पर चुप्पी साध रखी है, जो चिंता का विषय है.

बिहार में राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी देता हूं कि जैसे ही भारत और बिहार में हमारी सरकार बनेगी और वह सब कुछ लागू करेगी जिसके आप हकदार हैं. बिहार में "डबल इंजन धोखेबाज सरकार" मुझे अंबेडकर छात्रावास में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है.

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस आज (15 मई) से प्रदेश में शिक्षा न्याय संवाद की शुरुआत करेगी.