Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

rajasthan government

उदयपुर जिलों के गांवों में आदमखोर तेंदुओं का आतंक है. पिछले 12 दिनों में तेंदुए 8 लोगों की जान ले चुका है. राजस्थान के वन विभाग ने उदयपुर जिले में आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए हैदराबाद से एक विशेषज्ञ शूटर को बुलाया है.

राजस्थान सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के दायरे में आने वाले 1 करोड़ 7 लाख से ज्यादा परिवारों की जांच करेगी. सरकार यह पता करना चाहती है की इनमे से कितने परिवार मुफ्त में गेहूं ले रहे हैं.

भजनलाल सरकार द्वारा दायर हलफनामे में कहा गया है राजस्थान अपना कानून लाने की प्रक्रिया में है और तब तक वह इस विषय पर कानून, दिशानिर्देशों या अदालत द्वारा पारित निर्देशों का सख्ती से पालन करेगा.

स्कूलों में सूर्य नमस्कार करवाने के राजस्थान सरकार के निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज हो गई. शिक्षामंत्री ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई और बोले कि सूर्य नमस्कार एक तरह का सर्वांग योग है, ये बच्चों के लिए जरूरी क्रिया है.

देश के 5 राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपना-अपना पासा फेंक रहे हैं. जिससे सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा जा सके.

राजस्थान सरकार आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपने जन कल्याणकारी कार्यों को सोशल मीडिया पर प्रचारित करने के लिए ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स’ की मदद लेगी.

CM अशोक गहलोत ने आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि देने का एलान किया है.

Jaipur: राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की योजना के अन्तर्गत बजट प्रावधान किया हुआ है.

LPG Cylinder Price: सरकार ने बीपीएल परिवारों और उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का फैसला किया है. आइए जानते हैं कैसे इसका लाभ उठाया जा सकता है.