Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आदमखोर तेंदुओं पर राजस्थान सरकार के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, एनटीसीए के नियमों के उल्लंघन का आरोप

उदयपुर जिलों के गांवों में आदमखोर तेंदुओं का आतंक है. पिछले 12 दिनों में तेंदुए 8 लोगों की जान ले चुका है. राजस्थान के वन विभाग ने उदयपुर जिले में आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए हैदराबाद से एक विशेषज्ञ शूटर को बुलाया है.

Udaypur leopard
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

आदमखोर तेंदुओं को देखते ही गोली मारने के राजस्थान के मुख्य वन्यजीव वार्डन के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. याचिका में कहा गया है कि एनटीसीए द्वारा निर्धारित SOP का अक्षरशः पालन नहीं किया गया है, जो तेंदुओं को मारने और गोली मारने को अंतिम विकल्प के रूप में अनिवार्य करता है, न कि किसी अन्य विकल्प के रूप में.

गौरतलब है कि उदयपुर जिले के गांवों में आदमखोर तेंदुओं का आतंक है. पिछले 12 दिनों में तेंदुए 8 लोगों की जान ले चुका है. राजस्थान के वन विभाग ने उदयपुर जिले में आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए हैदराबाद से एक विशेषज्ञ शूटर को बुलाया है.

शूटर नवाब शाफत अली खान को आमदमखोर जानवरों के अंत का लंबा तजुर्बा है. वो पहले भी कई आदमखोरों को अंत कर चुके है. उनके साथ उदयपुर में 12 अन्य शूटर भी है जिससे लग रहा है कि अब उदयपुर के आमदमखोर का अंत अब नजदीक है. सात लोगों को मारने वाले तेंदुए की तलाश के लिए सेना, पुलिस और वन विभाग के कर्मियों की कई टीम उदयपुर जिले के जंगलों के बावजूद तेंदुए का अब तक पता नहीं चल पाया है.


ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली NCR में पराली जलाने और प्रदूषण को लेकर जताई चिंता, कोर्ट ने कहा- समस्या के समाधान के लिए कुछ भी नहीं हो रहा


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital