Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ramlala bhog

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11.3 करोड़ रुपये दान दिए हैं. यह दान राम मंदिर को दिया जाने वाला सबसे बड़ा दान है. मोरारी बापू के अलावा अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में उनके अनुयायियों ने 8 करोड़ रुपये और दान दिया था इस तरह मोरारी बापू की कुल दान राशि 18.6 करोड़ रुपये हुई. वहीं राम मंदिर को दान के रूप में अब तक 5,500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा मिल चुके हैं. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार केवल जनवरी 2024 में ही राम भक्तों ने दो दिनों में 3.17 करोड़ रुपये दान किया था.