मुकेश अंबानी की पावरफुल एंट्री: रिफाइनिंग से उड़ाया गर्दा, रिलायंस के शेयर ने शेयर बाजार को हिलाया
Reliance share price: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 41% बढ़कर 25,548 करोड़ रुपये होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 8% से ज्यादा का उछाल आया. महज 45 मिनट के भीतर ही कंपनी का मार्केट कैप 1.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया, जिससे निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.







