Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Renewable Energy

बजट 2025 में की गई घोषणाएं भारत को स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में एक महत्वपूर्ण लिंक बनाने के लिए एक मजबूत कदम हैं.

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "कुल ऊर्जा मिश्रण में नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 25 में लगभग 21 प्रतिशत पर स्थिर रहने की उम्मीद है, जबकि शेष राशि में बड़े पैमाने पर थर्मल का योगदान होगा."

MNRE के बयान में कहा गया है कि 2024 में सौर ऊर्जा ने 24.54 गीगावाट की बढ़ोतरी के साथ इस वृद्धि का नेतृत्व किया, जिससे इसकी संचयी स्थापित क्षमता में 33.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2024 में 97.86 गीगावाट हो गई.

वर्ष 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता और 3.4 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है.

भारत सरकार की PLI योजनाओं से अगले 5-6 वर्षों में 720 कंपनियों द्वारा $459 बिलियन की अतिरिक्त आय उत्पन्न होने की संभावना है. यह आय आयात में कमी और निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि हमने 2024 के अंतिम 11 महीनों के दौरान देश में कुल 24.72 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता वृद्धि स्थापित की है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 11.83 गीगावाट क्षमता वृद्धि हुई थी.

‘2024 में कोयला बनाम नवीकरणीय ऊर्जा निवेश’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट में प्रोजेक्ट फाइनेंस लेंडिंग में वृद्धि हुई है, लेकिन लगातार तीसरे वर्ष नए कोयला बिजली प्रोजेक्ट को कोई फाइनेंस लेंडिंग नहीं दी गई.

देश का ऊर्जा भंडारण परिदृश्य तेजी से विकसित हो रहा है. अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का अनुपात काफी बढ़ रहा है, जो वित्त वर्ष 20 में 5 प्रतिशत से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में 23 प्रतिशत हो गया है.

अदाणी ग्रुप ने "हम करके दिखाते हैं" के अपने कैंपेन को एक नए रूप में प्रस्तुत करने की घोषणा की है. ये कैंपेन अदाणी की प्रोजेक्ट से लाखों भारतीयों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव को दर्शाती है.

अकेले नवंबर 2024 में, 2.3 गीगावाट नई कैपेसिटी जोड़ी गई, जो नवंबर 2023 में जोड़ी गई 566.06 मेगावाट कैपेसिटी से चार गुना अधिक है.