Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: उत्तर प्रदेश के 76 ग्राम प्रधान लेंगे गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा, परिवार को भी ले जा सकेंगे साथ

Lucknow: पंचायती राज निदेशक राजकुमार ने इस संबंध में सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को पत्र लिखकर ग्राम प्रधानों के नाम मांगे हैं.

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

UP News: इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के 76 ग्राम प्रधानों को भी हिस्सा लेने का मौका मिला है. दरअसल राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से पिछले दो वर्षों में जो ग्राम प्रधान पुरस्कृत हुए हैं, उनमें से 76 ग्राम प्रधानों को इस बार 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे. इसी के साथ ही अगर महिला ग्राम प्रधान है तो वह अपने पति व अगर पुरुष ग्राम प्रधान है तो वह अपनी पत्नी के साथ परेड़ में शामिल हो सकता है. फिलहाल परेड में शामिल होने के लिए ग्राम प्रधानों के सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

इसके लिए पंचायती राज निदेशक राजकुमार ने सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को पत्र लिखकर ग्राम प्रधानों के नाम मांगे हैं. बता दें कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए देश की पंचायतों से जुड़े 500 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है. इसी तरह यूपी से भी 76 पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे. फिलहाल गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हीं ग्राम प्रधानों को जाने का मौका मिल रहा है, जिनको राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से पिछले दो वर्षों में पुरस्कृत किया गया है. इस सम्बंध में निदेशक पंचायती राज के स्तर से जिलों को भेजे गए पत्र में एक निश्चित प्रारूप में ग्राम प्रधान व उनकी पत्नी अथवा पति की पूरी जानकारी, आधार व मोबाइल नंबर आदे के साथ मांगा गया है. सबसे बड़ी बात ये है कि इस परेड में प्रधान अपने पति अथवा पत्नी के साथ हिस्सा ले सकेंगे. तो वहीं परेड में शामिल होने के लिए ग्राम प्रधानों को मिले राष्ट्रीय या मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार की जानकारी भी देनी होगी.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: कौन हैं अरुण योगीराज, जिनकी तराशी भगवान श्रीराम की मूर्ति होगी गर्भ गृह में स्थापित?

इनको दी जाएगी प्राथमिकता

बता दें कि निदेशक पंचायती राज के स्तर से जिलों को जो पत्र भेजा गया है, उसमें स्पष्ट किया गया है कि जिन प्रतिभागियों की सूची पहले प्राप्त हो जाएगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. इसी के साथ ही परेड में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन, यात्रा इत्यादि का व्यय राज्य स्तर से किया जाएगा. पंचायती राज मंत्रालय द्वारा यात्रा की अवधि 25 से 27 जनवरी (कार्यक्रम के एक दिन पूर्व व एक दिन बाद) तक निर्धारित की गई है. बता दें कि ग्राम प्रधानों को अपनी पत्नियों अथवा पति के साथ परेड में भाग लेंगे के लिए आमंत्रित किया गया है. इसको लेकर ग्राम प्रधानों में हर्ष की लहर दौड़ गई है. फिलहाल अभी सूची बनाई जा रही है. गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले ग्राम प्रधानों के सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital