मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत, हादसे से इलाके में सनसनी
UP News: मिर्जापुर जिले में बुधवार रात वाराणसी-रीवा हाईवे पर ट्रक और दो कारों की टक्कर से बड़ा हादसा हुआ. आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे.
मध्य प्रदेश के श्योपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 4 महिलाओं की मौत, 22 से अधिक लोग घायल
MP News: श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौत हो गई और 22 से अधिक लोग घायल हो गए. सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की.
महाराष्ट्र के कल्याण-मुरबाड रोड पर भीषण सड़क हादसा, डंपर और ईको कार की हुई जोरदार टक्कर; 11 लोगों की मौत
कल्याण-मुरबाड रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक डंपर और क्षमता से अधिक भरी ईको कार के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 11 यात्रियों ने अपनी जान गंवा दी है, जबकि कई लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी टूरिस्ट बस, महाराष्ट्र की दो महिलाओं की मौत, 20 घायल
गाजीपुर के नंदगंज में श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलट गई. हादसे में महाराष्ट्र की दो बुजुर्ग महिलाओं की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. श्रद्धालु वाराणसी और नेपाल की यात्रा से लौट रहे थे.
रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां! ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचला, मौके पर मौत
Mirzapur road accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के लालगंज में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
NH-27 पर काल बनकर दौड़ा ट्रक; अररिया में युवक की दर्दनाक मौत, मां और मासूम बेटा मौत से लड़ रहे जंग
बिहार के अररिया-फारबिसगंज मार्ग (NH-27) पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय सउद की मौत हो गई. उसके साथ बाइक पर सवार मां और 4 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया हैं.
लखनऊ के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, लुधियाना से दरभंगा जा रही थी, 5 की मौत, 16 घायल
Double Decker Bus Overturn: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 लोगों की मौत, 16 गंभीर घायल हुए. चश्मदीदों के मुताबिक, लुधियाना से दरभंगा जा रही बस में ड्राइवर को झपकी आई, तब स्पीड 80+ km/h थी.
गुजरात में भीषण सड़क हादसा, मेहसाणा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 घायल
Gujarat road accident: गुजरात के मेहसाणा जिले में ईको कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
‘खुद ICU में भर्ती हुई ताकि पुलिस से बच सके’, धौला कुंआ हादसे में गगनप्रीत पर जांच भटकाने का आरोप; चार्जशीट पेश
दिल्ली के धौला कुंआ बीएमडब्ल्यू हादसे में आरोपी गगनप्रीत कौर कोर्ट में पेश हुईं. चार्जशीट में आरोप है कि हादसे के बाद घायल नवजोत सिंह को जानबूझकर समय पर मेडिकल मदद नहीं दी गई.
गुजरात के अमीरगढ़ में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत और तीन घायल
Gujarat Accident: गुजरात के बनासकांठा जिले के अमीरगढ़ में इकबालगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.





