PM मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री ने J&K के डोडा में हुए जानलेवा हादसे पर व्यक्त किया शोक, आज शहीद हुए 10 जवान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 10 जवान शहीद हो गए. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम नेताओं ने गहरा दुख जताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
आंध्र प्रदेश के नंद्याल में बस और लॉरी की टक्कर, आग लगने से दो की मौत
Nandyal Bus Accident: नंद्याल जिले में गुरुवार तड़के एक निजी बस और कंटेनर लॉरी की टक्कर के बाद आग लग गई. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
भोपाल में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 की मौत, 12 घायल
Bhopal Road Accident: राजधानी भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए.
जाको राखे साइयां… इंदौर में बस के पिछले पहिए के नीचे आया युवक, गुस्साए लोगों ने बीच सड़क पर लगाई आग
इंदौर के तुकोगंज में एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया. गुस्साए लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया.
स्कूली बच्चों से भरे टेंपो ट्रैवलर्स में, ट्रक ने मारी जोरदार टककर, एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हुए घायल, एक की हालत गंभीर
UP News: बागपत में दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरे टेंपो ट्रैवलर को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 8 से 10 बच्चे घायल हुए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
पूर्वी सिंहभूम सड़क हादसा: हाइवा से टकराई स्कूटी, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
Jharkhand Road Accident: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में मुसाबनी-घाटशिला मुख्य सड़क पर खड़ी ब्रेकडाउन हाइवा से स्कूटी टकराने पर चार युवक घायल हो गए. इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है.
Rah-Veer Yojana ला रही है Modi Government, जानें- कितना मिलेगा इनाम
गडकरी के मुताबिक देश में हर साल करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इनमें करीब 1 लाख 80 हजार लोगों की जान चली जाती है. अगर उम्र के हिसाब से आंकड़ों को देखें तो पाएंगे कि करीब 66 प्रतिशत मौतें 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की होती हैं. इसके साथ ही गडकरी ने यह भी जानकारी दी है कि सरकार आगामी बजट सत्र में मोटर वाहन अधिनियम कानून में संशोधन लाने की तैयारी कर रही है.
झज्जर में मौत का तांडव! कार पर पलटा ओवरलोडेड ट्रक, तिनके की तरह पिचक गई गाड़ी, 5 की मौत
Jhajjar Road Accident: हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा झज्जर रेवाड़ी रोड पर उस समय हुआ, जब एक आल्टो कार झज्जर के सिलानी बाईपास से गुजर रही थी.
एमपी के छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत, दो घायल
Chhatarpur Accident: छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में चौपरिया मंदिर के पास ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे में सभी एक ही परिवार के सदस्य थे.
तमिलनाडु में दो बसों की भीषण टक्कर, 12 की मौत; 40 से अधिक घायल, तमिलनाडु में सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हो गए. भीषण हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर फंसे यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला.





