1984 सिख विरोधी दंगे मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ 31 जनवरी को फैसला
1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार में हुई दो सिखों की हत्या के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 31 जनवरी को फैसला सुनाएगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर 28 जनवरी को सुनवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया है.
लैंड फॉर जॉब मामले में अमित कात्याल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया पेशी वारंट, इस दिन होगी अगली सुनवाई
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी अमित कात्याल के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया. कात्याल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी.
कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित की मानहानि शिकायत पर कोर्ट ने CM Atishi और MP Sanjay Singh को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
संदीप दीक्षित ने CM Atishi और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की मानें तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था.
भ्रष्टाचार के मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI को केस चलाने की मिली मंजूरी
पिछली सुनवाई में CBI की ओर से पेश अधिकारी ने कोर्ट को बताया था कि दिल्ली के मुख्य सचिव को मुकदमा चलाने की अनुमति से संबंधित फाइल भेज दी गई थी. इसके बाद उपराज्यपाल को जरूरी अनुमति के लिए फाइल भेजी गई थी.
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की याचिका राजनीति से प्रेरित, MP बांसुरी स्वराज के वकीलों ने कोर्ट को सौंपे डॉक्युमेंट
16 दिसंबर को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि याचिका पर संज्ञान लेते हुए बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी किया था. सत्येंद्र जैन ने याचिका दायर कर कहा है कि बांसुरी स्वराज के बयान ने उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की है.
AAP विधायक Naresh Balyan के खिलाफ फैसला सुरक्षित, कोर्ट 15 जनवरी को फैसला सुनाएगा
राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही बालियान की न्यायिक हिरासत 1 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है.
कोर्ट ने मानहानि मामले में बांसुरी स्वराज को दस्तावेज पेश करने के लिए दिया समय, जानें क्या है पूरा मामला
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज को कुछ दस्तावेज पेश करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया.
नरेश बालियान पर मकोका केस: 8 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई, दिल्ली पुलिस ने 300 पन्नों की दाखिल की चार्जशीट
मकोका मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान से संबंधित मामले में कथित आरोपी रितिक उर्फ पीटर के खिलाफ पुलिस के स्पेशल सेल ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया है.
कोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक नील दमन खत्री को दंगा करने और लोक सेवकों पर हमला करने का दोषी ठहराया
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा के पूर्व विधायक नील दमन खत्री और उनके सहयोगी जोगिंदर दहिया को अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान दंगा करने और लोक सेवकों पर हमला करने का दोषी ठहराया.







