CM आतिशी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मानहानि केस में रद्द किया गया समन
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने आतिशी के खिलाफ जारी समन को रद्द कर दिया है.
ओल्ड राजेंद्र कोचिंग सेंटर हादसे के दौरान 3 छात्रों की मौत के मामले में कथित आरोपी और सीईओ अभिषेक गुप्ता की अर्जी पर दिल्ली हाई कोर्ट 29 जनवरी को करेगा सुनवाई
राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 23 सितंबर 2024 को यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत के मामले में आरएयू के आईएएस स्टडी सर्कल के सीईओ अभिषेक गुप्ता और समन्यवक देशपाल सिंह को अंतरिम जमानत दे दी थी.
सीएम आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर 6 फरवरी को होगी सुनवाई
सीएम आतिशी और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की माने तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ो रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था.
मकोका मामले में गिरफ्तार दो कथित सहयोगियों को कोर्ट ने 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा
दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के दो कथित सहयोगियों साहिल और विजय को गिरफ्तार किया है और उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दिल्ली महिला आयोग नियुक्ति घोटाला: स्वाति मालीवाल समेत चार के खिलाफ कोर्ट में 24-25 फरवरी को करेगा सुनवाई
दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर स्वाति मालीवाल और तीन अन्य पर भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय हुए हैं. राऊज एवेन्यू कोर्ट 24-25 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा.
शशि थरूर के खिलाफ राजीव चंद्रशेखर की मानहानि याचिका पर 3 फरवरी को कोर्ट सुनाएगा फैसला
शशि थरूर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी नेता राजीव चंद्रशेखर द्वारा दायर मानहानि याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 3 फरवरी को फैसला सुनाएगा.
दिल्ली पुलिस ने नरेश बाल्यान मकोका मामले में नंदू गैंग के दो सदस्यों से पूछताछ की मांगी अनुमति
दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में अर्जी दाखिल कर नंदू गैंग के दो सदस्यों साहिल और विजय से पूछताछ की अनुमति मांगी है
1984 सिख विरोधी दंगे मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ 31 जनवरी को फैसला
1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान सरस्वती विहार में हुई दो सिखों की हत्या के मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 31 जनवरी को फैसला सुनाएगा.
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर 28 जनवरी को सुनवाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 28 जनवरी को अपना फैसला सुनाने का निर्णय लिया है.
लैंड फॉर जॉब मामले में अमित कात्याल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया पेशी वारंट, इस दिन होगी अगली सुनवाई
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी अमित कात्याल के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया. कात्याल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में न्यायिक हिरासत में हैं और मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी.







