Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Samay Raina

पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबदिया और कॉमेडियन समय रैना के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. समय ने खुलासा किया कि रणवीर ने शो में विवादित सवाल 8 बार पूछा था, वहीं रणवीर ने अब कूल अंदाज में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Samay Raina on India’s Got Latent controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर पहली बार खुलकर बात की है. अपने कमबैक शो में समय अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर क्या बोले कॉमेडियन.

सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना को दिव्यांगजनों के लिए महीने में दो शो आयोजित करने का निर्देश दिया है. यह कदम समाज में सम्मान बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिया गया है. मामले की सुनवाई दिव्यांगजनों का मजाक उड़ाने के आरोपों के सिलसिले में चल रही है.

महिलाओं पर विवादित टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन समय रैना को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा. उन्होंने लिखित माफ़ी दी और महिलाओं की गरिमा बनाए रखने का भरोसा जताया.

India's Got Latent controversy: सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर समय रैना और अन्य की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका पर सुनवाई 3 सप्ताह बाद तय की है. कोर्ट ने चेताया कि समन का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना व अन्य को दिव्यांगों पर टिप्पणी के लिए तलब किया. कोर्ट ने मुंबई पुलिस को गैर-हाजिरी पर बलपूर्वक पेशी का आदेश दिया. पिछली सुनवाई में क्लिप रिकॉर्ड की गई थी.

Supreme Court on Samay Raina: 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो को लेकर हुए विवाद के बाद से ही समय रैना विदेश में हैं. उन्होंने कनाडा में एक शो के दौरान अदालत में चल रही कार्यवाही पर जोक कहा था. अब उनकी इस हरकत पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है.

महराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को कहा कि उन्हें खुद आकर अपना बयान दर्ज कराना पड़ेगा. सेल ने 18 फरवरी को समय रैना को महाराष्ट्र साइबर सेल में आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.

रणवीर इलाहाबादिया ने धमकियों का जिक्र करते हुए कहा, "मैं देख रहा हूं कि लोग मुझे मारने और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे हैं. लोग मरीज बनकर मेरी मां के क्लिनिक में घुस आए थे. मैं डरा हुआ महसूस कर रहा हूं और मुझे नहीं पता कि क्या करना है."

यूट्यूब शो 'India's Got Latent' में किए गए विवादित बयानों पर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के विवादित वीडियो को लेकर नाराजगी जताई है.