Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

sanatan dharma

उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बात कही है. स्टालिन ने विवादित बोलते हुए ये भी कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वो विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं.

Sanatan dharma row: सनातन धर्म का अपमान करने के आदी हो चुके द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बातें की हैं. उसने कहा है कि ''अगर सनातन धर्म का खात्मा हो जाएगा तो अस्पृश्यता भी अपने आप खत्म हो जाएगी.''

हरदोई पहुंचे सपा नेता ने संघ और भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि, सनातन धर्म में ज्यादातर सब ढोंग और ढकोसला है. संघ और भाजपा के लोग सनातन धर्म की एबीसीडी भी नहीं जानते हैं.

sanatan dharma news: तमिलनाडु के सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को मिटाने की बात कही थी. कई कांग्रेसियों ने भी उसके सुर में सुर मिलाए. जिसके बाद से बीजेपी के नेता उन्हें कोस रहे हैं.

Sanatan Dharma: दूसरी तरफ, सनातन के मुद्दे पर घिरे तमिलनाडु के सीएम स्टालिन अपने बेटे के बयान पर सफाई देते नजर आए हैं.

रामगोपाल यादव ने कहा है कि, "मैं भगवान शिव, राम और कृष्ण सबकी पूजा करता हूं. बाबा विश्वनाथ से लेकर जितने ज्योतिर्लिंग हैं, सभी का दर्शन कर चुके हैं, जो ऐसी बातें कर रहे हैं उनसे पूछिए, मैं तो सनातन धर्म को मानने वाला हूं.

एमपी के बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। हम इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। पीएम ने विपक्षी अलायंस को 'घमंडिया-INDI' कहकर हमला बोला.

Sanatan Dharma: पीएम मोदी बीजेपी नेताओं और मंत्रियों को पहले भी कह चुके हैं कि 'सनातन' के मुद्दे पर मजबूती से जवाब देना है.

उदयनिधि स्टालिन के डेंगू-मलेरिया से सनातन की तुलना से शुरू हुई सियासी लड़ाई जुबान काटने और आंखें निकाल लेने की धमकी तक पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने धमकी देते हुए कहा है कि सनातन विरोधियों की जुबान खींच ली जाएगी और आंखें निकाल ली जाएंगी.

उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान से 'INDIA' में धर्म संकट में पड़ गया है. सहयोगी दलों को समझ नहीं आ रहा है कि वो DMK नेता के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दें. वहीं बीजेपी, संघ और वीएचपी 'इंडिया अलायंस' पर लगातार हमलावर है.