Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sawan

23 FEET SHIV KAWAD IN MEERUT: इन दिनों हरिद्वार से दक्षिण की ओर आने वाले मार्गों पर आस्था, भक्ति और उत्साह का अलौकिक संगम देखने को मिल रहा है. गाजियाबाद के निवाड़ी से आए शिवभक्तों की 23 फीट लंबी कांवड़ चर्चा का विषय बन गई है.

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर खंडवा के लिए एक विशाल कांवड़ यात्रा रवाना हुई है. इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा और बुजुर्ग भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए हैं, जिसमें 501 लीटर तक की भव्य कांवड़ें आकर्षण का केंद्र हैं.

हरिद्वार कांवड़ यात्रा में फरीदाबाद के युवक की 100 हॉर्न लगी बाइक चर्चा में आ गई. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और भारी मॉडिफिकेशन के चलते पुलिस ने बाइक को सीज कर दिया,

मुजफ्फरनगर से गुजर रहे शिवभक्त सुनील आंखों पर पट्टी बांधकर हरिद्वार से बागपत तक करीब 180 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर रहे हैं. उनके साथ एक गाय भी यात्रा में शामिल है. सुनील ने गौ हत्या पर रोक और गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की है.

सावन के पवित्र महीने में उज्जैन के महाकाल मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. महज 8 दिनों के भीतर 29 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया है.

सावन का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित कनखल के प्रसिद्ध दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लग जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन भर भगवान शिव यहीं अपनी ससुराल में निवास करते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

Kanwar Yatra Viral Couple: हरिद्वार से गंगाजल लेकर गाजियाबाद जा रहे संभल निवासी तमन्ना मलिक और उनके हिंदू पति अमन त्यागी की कांवड़ यात्रा चर्चा में है. मीडिया से बातचीत में दंपति ने अपनी आस्था, रिश्ते और विवादों पर बात रखते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से यात्रा कर रहे हैं.

Sawan Vrat Diet Tips: सावन के व्रत के दौरान सही खानपान अपनाकर कमजोरी, एसिडिटी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है. जानिए व्रत में कौन-सी चीजें खाना फायदेमंद है, किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए और हेल्दी डाइट टिप्स.

Kanwar Yatra: बुलंदशहर के रामघाट से दो सगे भाई कृष्णा और भूदेव 95 वर्षीय दादाजी हरीशचंद्र को कांवड़ में बैठाकर पैदल वृंदावन के लिए रवाना हुए. अलीगढ़ में उनकी अनोखी कांवड़ यात्रा का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया और दोनों पोतों की सेवा भावना को कलयुग के श्रवण कुमार की मिसाल बताया.

MANOJ BHAVUK BHOJPURI DEVOTIONAL SONG: सावन के पावन अवसर पर रिलीज सुप्रसिद्ध साहित्यकार व गीतकार मनोज भावुक का भोजपुरी भक्ति गीत 'हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दs' यूट्यूब पर काफी पसंद किया जा रहा है और पहले ही दिन इसे 5 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं.