Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sector-39 Police

उत्तर प्रदेश पुलिस की थाना सेक्टर-39 पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चोर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. बदमाशों ने चेकिंग के दौरान वाहन ना रोकते हुए फायरिंग कर दी. जिसके जवाब में पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 17 नवंबर की रात में थाना सेक्टर 39 इलाके के दादरी रोड शशि चौक कट पर पुलिस बल के द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया जो नहीं रुके और अगाहपुर सेक्टर 49 की तरफ भागने लगे.