Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नोएडा पुलिस और इनामी बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, दो आरोपियों के पैरों में लगी गोली, 80 लाख के आभूषण बरामद

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 17 नवंबर की रात में थाना सेक्टर 39 इलाके के दादरी रोड शशि चौक कट पर पुलिस बल के द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया जो नहीं रुके और अगाहपुर सेक्टर 49 की तरफ भागने लगे.

Noida Police Encounter: नोएडा में बीती देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. जिसमें 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए हैं. इनके पास से 80 लाख रुपए कीमत के आभूषण, 1 लाख से ज्यादा कैश और अवैध हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया है कि पकड़े गए दोनों बदमाश पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और फिलहाल गुड़गांव में रहकर एनसीआर के अंदर वारदातों को अंजाम देते थे.

पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग की

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि 17 नवंबर की रात में थाना सेक्टर 39 इलाके के दादरी रोड शशि चौक कट पर पुलिस बल के द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान शशि चौक की तरफ से आते हुए मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया जो नहीं रुके और अगाहपुर सेक्टर 49 की तरफ भागने लगे.

पुलिस बल ने उनका पीछा शुरू किया तो बदमाश सेक्टर 42 के जंगल में घुस गये. बदमाशों ने पीछे से आ रही पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी. जिसमें पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किये. इस दौरान दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वह घायल हो गये.

25-25 हजार घोषित है इनाम

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए घायल बदमाशों के नाम नूरजमाल शेख, जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल और राजकुमार विश्वास जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल पता चले हैं. इन दोनों पर थाना सेक्टर 39 से 25-25 हजार रुपये के इनामी घोषित हैं. घायल बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचे .315 बोर, 2 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस, करीब 80 लाख रुपये की ज्वैलरी व एक लाख 35 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है. अभियुक्तों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. यह कई दिनों से वांछित चल रहे थे पुलिस को उनके तलाश थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital