Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Seema Haider Pakistan: सीमा हैदर और सचिन ने रीति-रिवाज से की थी शादी? सामने आई तस्‍वीरें, कहा- नेपाल के मंदिर में लिए 7 फेरे

Seema Haider Wedding Photo: कथित तौर पर प्यार के लिए भारत आई सीमा हैदर को लेकर लगातार जांच चल रही है. सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थी और ग्रेटर नोएडा में सचिन नाम के युवक के साथ रहने लगी थी. मामला उजागर होते ही पुलिस ने दोनेां को कस्‍टडी में लेकर जेल भेज दिया था. अब दोनों से पूछताछ जारी है.

सीमा हैदर के भारत में आकर रहने का खुलासा होते ही यूपी पुलिस ने उसे और सचिन को हिरासत में लिया था और लगातार कई घंटों तक पूछताछ की. पूछताछ में सीमा ने तमाम सवालों के जवाब दिए. जिनमें ये भी बताया गया कि सीमा और सचिन ने नेपाल में ही एक मंदिर में शादी कर ली थी. अब दोनों की इस शादी की तस्वीरें सामने आई हैं.

Seema Haider Sachin Images: पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और भारत के युवक सचिन मीणा (Sachin Meena) की कथित प्रेम-कहानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सीमा का कहना है कि वो अपने प्यार के लिए भारत आई, और सचिन से शादी कर ली. वहीं, उससे जुड़े कुछ सवालों ने उसकी कहानी को उलझा दिया है. बहुत-से लोगों का मानना है कि सीमा हैदर पाकिस्‍तान की जासूस है. ऐसे में भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA, यूपी पुलिस, ATS समेत कई खुफिया एजेंसी जांच में जुटी हैं.

जांच टीमों के अनुसार, सीमा हैदर ने सचिन से कब और कहां शादी की, इसके पर्याप्‍त सबूत नहीं मिल पाए. ऐसे में उन दोनों से पूछताछ चल रही है. इस बीच सीमा हैदर और सचिन की कुछ नई तस्‍वीरें सामने आई हैं. बताया जाता है कि ये तस्‍वीरें उनकी शादी के दौरान की हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि सीमा दुल्हन बनी हुई है, वहीं दोनों के गले में वरमाला डली हुई है. एक तस्वीर में सीमा के तीन बच्चे भी उसके साथ नजर आ रहे हैं.

नेपाल के एक मंदिर में ली गई थी ये तस्‍वीरें
सचिन के परिजनों की ओर से दावा किया जा रहा है कि सचिन और सीमा हैदर की ये तस्‍वीरें नेपाल के एक मंदिर में ली गई थी, जिन्‍हें अब सीमा ने पुलिस के सामने रखा है. इन तस्वीरों के जरिए उसका कहना है कि सचिन के साथ उसकी शादी हो चुकी है. सीमा पाकिस्‍तान के एक मुस्लिम परिवार की बेटी है, और उसके भाई और चाचा पाकिस्‍तानी आर्मी का हिस्‍सा हैं. ऐसे में उस पर ये शक गहराता है कि सीमा जासूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें- पाक में ही हिंदू बन गई, रखने लगी थी करवाचौथ का व्रत, भारत आते वक्त नेपाल बॉर्डर पर सीमा हैदर ने क्या बताया था?

‘मेरी जिंदगी सचिन के लिए, मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगी’
सीमा का कहना है कि वो सचिन के प्‍यार में हिंदू बन गई है और अब कभी पाकिस्‍तान वापस नहीं जाना चाहती. नई तस्‍वीरें सामने आने से पहले सीमा हैदर से यूपी ATS ने 2 दिन तक पूछताछ की. इसके बाद आज, यानी कि शुक्रवार को सीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी जिंदगी सचिन के लिए है. मैं भारत की जेल में जिंदगी गुजार दूंगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी. मैंने सिर्फ एक गुनाह किया, खुद को हिंदू बताकर नेपाल के रास्‍ते भारत आई.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital