Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत आए भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, केवड़िया में करेंगे दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का दीदार

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक आज गुजरात के वडोदरा पहुंचे हैं. वे यहां भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ देखने जा रहे हैं.

statue of unity kevadia gujarat

आज भूटान के राजा का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दौरे का कार्यक्रम है.

Statue of Unity Kevadia Gujarat: पड़ोसी देश भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत यात्रा पर हैं. आज वे गुजरात के वडोदरा पहुंचे, वहां उनका केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर कार्यक्रम है.

बता दें कि जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भूटान के पांचवें राजा एवं वांगचुक वंश के मुखिया हैं. वे किसी भी देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्राध्यक्ष हैं. उनका जन्म 21 फरवरी 1980 में हुआ. वह भूटान के राजा रहे जिग्मे सिंघे वांगचुक एवं उनकी तीसरी रानी अशी के सबसे बडे़ बेटे हैं.

Bhutan King Jigme Khesar Namgyel Wangchuck

फोटो— पीएम मोदी से एक मुलाकात के दौरान भूटान के राजा.

वांगचुक की पीएम मोदी से करीबी, पहली बार गुजरात दौरा

जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी मित्रों में गिने जाते हैं. इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भूटान की यात्रा पर गए थे तो भूटान के राजा ने उनका भव्य स्वागत किया था. उस मुलाकात के बाद अब मौका भूटान के राजा के गुजरात यात्रा का है, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है.

statue of unity in kevadia

बता दें कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है, जो दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा है. इस प्रतिमा की ऊंचाई 597 फीट यानी 182 मीटर है. इसे बनाने में कई साल लग गए थे.

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने हर साल लाखों लोग केवड़िया आते हैं. यह प्रतिमा नदी के तट पर है. यह बहुत बड़ी है, जो कई किलोमीटर दूर से नजर आती है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital