सेना के कर्नल से मारपीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सेना का सम्मान करें, उनकी वजह से आप चैन की नींद सोते है
सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बर मारपीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को राहत देने से इनकार करते हुए हाई कोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा.
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सहमति से बना रिश्ता टूटने पर नहीं बनता आपराधिक मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपसी सहमति से बने संबंध के बिगड़ने पर इसे आपराधिक मामला नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने महाराष्ट्र के एक मामले में आरोपी पर दर्ज बलात्कार का केस रद्द किया, यह कहते हुए कि केवल रिश्ता टूटने से अपराध साबित नहीं होता.
सुप्रीम कोर्ट से पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेड़कर को सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत. कोर्ट ने 25 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी और जांच में सहयोग का आदेश दिया.
बच्चों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: राज्यों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करने का दिया आदेश
महाराष्ट्र के बदलापुर में बच्चियों के साथ हुए यौन शोषण की घटना सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन को लागू करने का निर्देश दिया है.





