Bharat Express DD Free Dish

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ 14 मार्च 2025 के कैश कांड में एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 2 इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप और नदियाँ पुनरुद्धार बॉडी बनाने का निर्देश दिया है.

लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को अवमानना का नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को चिकित्सीय आधार पर अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. एम्स की रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे दोबारा अर्जी लगा सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील की मांग खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने की छूट के लिए पहले ट्रायल कोर्ट जाएं.

सुप्रीम कोर्ट नीट-यूजी 2026 सुधारों पर 19 अगस्त को सुनवाई करेगी. केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स की सलाह पर नीट को सीबीटी मोड और 2-स्तरीय परीक्षा व्यवस्था में बदलने का प्रस्ताव रखा है.

सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने के मामले में कहा है कि राज्य सरकारें केवल वित्तीय बोझ का हवाला देकर इसका विरोध नहीं कर सकतीं.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी पेपर लीक के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को सुधार का अवसर देने की मांग वाली याचिका को मूल याचिका के साथ संलग्न कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) एक्ट, 2026 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है.

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए आरबीआई को चार सप्ताह के भीतर 'म्यूल अकाउंट्स' पर एसओपी तैयार करने का निर्देश दिया है.