तेजस राजधानी में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, तीन घंटे बाद मिली राहत
Tejas Rajdhani Express bomb threat: शनिवार रात दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पटना-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन को खाली कराकर तीन घंटे तक तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला.





