घर बैठे बाबा महाकाल के अन्नक्षेत्र में दे सकेंगे दान, 4 मई से पूरी व्यवस्था होगी ऑनलाइन; जानें पूरी प्रक्रिया
बाबा महाकाल के दरबार में अन्नदान करना अब और भी आसान होगा. मंदिर प्रशासन 4 मई से डिजिटल प्रणाली लागू कर रहा है, जिससे श्रद्धालु वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. इस नई व्यवस्था में भक्तों को भगवान को भोग लगाने का विशेष अवसर भी मिलेगा और वे भविष्य की तिथियों के लिए एडवांस बुकिंग भी कर सकेंगे.





