JNU के स्टूडेंट रहे उमर खालिद की जमानत पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा, दिल्ली दंगा मामले में हुई थी गिरफ्तारी
उमर खालिद वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए सांप्रदायिक दंगों के पीछे बड़ी साजिश के मामले में आरोपी है. उस पर कठोर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था.





