Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. उत्तराखंड के राज्यपाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. भारत की जीत के लिए विशेष पूजा भी आयोजित की गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर के एक सवाल के जवाब में कहा, "आज दुनिया उत्तर प्रदेश की जिस क्षमता को देख रही है, उसे महाकुंभ मेले से जोड़ा जा सकता है. अकेले महाकुंभ से ही उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि में मदद मिलेगी."

हाथरस भगदड़ मामले में न्यायिक जांच रिपोर्ट में आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है, जबकि भोले बाबा को क्लीन चिट दी गई है. इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी.

यूपी बजट 2025 में किसानों के उत्थान के लिए योगी सरकार ने विभिन्न योजनाओं की घोषणा की, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सोलर पंप, गन्ना भुगतान और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा शामिल है.

जौनपुर के एक ही थाना क्षेत्र में दो अलग अलग दुर्घटना में 8 लोगोँ की मौत हो गई. घटना में सूमो कार के परखच्चे उड़ गए और फंस गए लोगों को मुश्किल से निकालना पड़ा.

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई.

महाकुंभ में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई. इसके बाद वह परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ लखनऊ में दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 18 साल की एक लड़की द्वारा सुसाइड करने पर व्यथित अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की है.