Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

Saint Premanand Maharaj News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के देर रात भ्रमण और राधा कैली कुंज में दर्शन के कार्यक्रम को अनिश्चितकालीन समय के लिए रोक दिया गया है. आश्रम के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट Bhajan Marg के माध्यम से 6 फरवरी की सुबह एक पोस्ट साझा की गई.

बरेली में एक महिला ने कथित तौर पर एक व्यक्ति की सेक्स दौरान गला घोंटकर हत्या कर दी. महिला ने पुलिस को बताया कि इकबाल उसे यौन संबंध के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती की नग्न अवस्था में हत्या के मामले में पुलिस ने हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.

सोनभद्र में स्टेट हाइवे 5A नारायनपुर-हाथीनाला मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ. तेज रफ्तार टेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड से आ रहे क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में कार सवार चार लोगों सहित कुल 6 की मौत हो गई है.

2012 बैच के इंस्पेक्टर मोहित यादव का कहना है कि उन्होंने पुलिस विभाग से छुट्टी का आवेदन दिया था, लेकिन इसके बदले उन पर ही मारपीट का झूठा आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया गया. यही नहीं, उनके खिलाफ छह फर्जी मुकदमे भी दर्ज कर दिए गए.

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इसे जीवन धन्य करने वाला अवसर बताया. उन्होंने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की.

भारत सेवाश्रम संघ के शिविर पहुंचे सीएम योगी, विभिन्न संप्रदायों से जुड़े संतों से मुलाकात की. संतों ने संघ द्वारा महाकुम्भ में किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की जानकारी सीएम योगी से साझा की.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई. इसके बाद विस्फोट होने लगा. आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

सुल्तानपुर में वन विभाग ने बड़े पैमाने पर कछुओं की तस्करी का खुलासा किया है, जिन्हें पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा था. इन कछुओं को बरामद कर लिया गया है और उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की जा रही है.

सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव के रोड शो के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. रोड शो में अनुमति से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया था.