Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार यूपी रेरा के अध्यक्ष पद पर तैनात थे. 30 जून को उनका कार्यकाल खत्म हुआ था. तो दूसरी ओर पिछले 6 महीने से रेरा में एक सदस्य का पद भी खाली चल रहा था.

Survey In Gyanvapi Campus : सर्वे को लेकर हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच तल्खी बढ़ रही थी. इसी को देखते हुए मंडलायुक्त और पुलिस आयुक्त ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की और नई व्यवस्था की जानकारी दी. इसी के साथ कहा कि न्यायालय की लड़ाई को बाहर नहीं लाया जाए.

बजरंगदल नेता पर हुए हमले की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.

मेरा देश मेरी माटी के तहत बेसिक स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है. 9 अगस्त से ही स्कूलों में माटी गीत गायन के साथ ही कई कार्यक्रम हो रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा सोना चांदी से प्यार करने वाले लोग अन्नादाता किसान की समस्या क्या समझेंगें. परिवार में सत्ता का संघर्ष आगे जा रहा है.

दिल्ली सेवा बिल पर वोट न करने पर जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी. तो वहीं उन्होंने कहा है कि, 31 अगस्त और 1 सितम्बर को मुम्बई में होने वाली विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की बैठक में हिस्सा लेंगे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि, तीन महीने में अयोध्या एयरपोर्ट भी तैयार हो जाएगा. वहीं इंडिगो एयरलाइंस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान संचालित होगी.

Varanasi Officer Slaps Girl: वाराणसी में प्रशासनिक टीम एक इलाके में जमीन से अवैध कब्‍जा हटाने पहुंची थी. महिला अधिकारी का कहना था कि उनके पास हाईकोर्ट का आदेश है. तब लड़की ने हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी दिखाने को कहा तो नायब तहसीलदार ने वहीं युवती के गाल पर चांटा मार दिया.

Ghaghra River Water Level Increase: बुधवार को सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया और शाम पांच बजे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.661 मीटर रिकार्ड किया

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द ने बताया कि, ग्रामीण क्षेत्र में इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में ग्राम सभा और शहरी क्षेत्र में नगर निगम का सहयोग लिया जाएग.