Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News

Banda News: बांदा जिले में एक बैरक ढहने की आवाज दूसरे बैरक में सो रहे पुलिसकर्मियों ने जैसे ही सुनी, वे खड़े होकर वहां से भागे. बाद में पुलिस अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई.

वरुण गांधी की वायरल चिठ्ठी यूपी के डीजीपी को लिखी गई है और इसमें वरुण ने बरेली के बहेड़ी पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए हैं. कहा बढ़ रहे हैं गोकशी के मामले.

योगी सरकार ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया है और कहा है कि संसद एवं विधानमंडल सदस्यों के प्रति शिष्टाचार और अनुमन्य प्रोटोकॉल के अनुपालन किया जाए.

उत्तर प्रदेश के कई उद्योगपति टीम को खरीदने के लिए शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले हैं. टीमों के लिए जो नीलामी होगी. उसमें जो भी सबसे ऊंची बोली लगाएगा उसे टीम की फ्रेंचाइजी दे दी जाएगी.

शिवसेना के रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुरादाबाद की अदालत में वाद दायर किया था और आरोप लगाया था कि घटना डांसर सपना चौधरी की वजह से हुई है.

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि कमलेश सिंह की हत्या के मामले में वांछित मुख्य हत्यारोपी धर्मेंद्र सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि सूचना मिली थी कि वह हाटा क्षेत्र में अपने किसी साथी से मिलने के लिए आया हुआ है.

मंगलवार को सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) आकाश वर्मा की अदालत में मस्जिद पक्ष के प्रार्थना पत्र पर आदेश को ज्योतिर्लिंग आदि विश्वेश्वर विराजमान की ओर से बड़ी पियरी निवासी अधिवक्ता अनुष्का तिवारी व इंदू तिवारी द्वारा दाखिल वाद की सुनवाई हुई थी.

राज्य स्तरीय कार्यक्रम के पश्चात 26 से 28  अगस्त में अमृत कलश को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में पहुंचाया जाएगा.

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिसकी वजह से गैस कटर से कार को काटकर मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया. कार सवार संभल ज़िले के निवासी बताये जा रहे हैं, जोकि नोएडा से वापस संभल जा रहे थे.

हिंदू पक्ष की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि, यह सोचना गलत है कि हर दिन हमें कुछ नया मिलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कर रही टीम इसकी संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन कर रही है.