Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP POLICE

UP Police: चोरी के वाहन कटान प्रकरण में लिप्त पाए गए थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मियों पर डीआईजी नैथानी ने कड़ी कार्रवाई की. सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया.

Noida news: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट की पुलिस ने IGRS रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया. कमिश्‍नर ऑफ पुलिस लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में सभी थाने नंबर वन पर रहे.

Mathura News: मथुरा के धोरेरा गांव में राजस्व टीम पर किसानों ने धावा बोल दिया. हमले में लेखपाल और कानून गो घायल हो गए. अब प्रशासन ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बिना सूचना गिरफ्तारी के मामले में यूपी पुलिस महानिदेशक को जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि दूसरे राज्य में गिरफ्तारी के लिए उचित प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य है.

होली और जुमे की नमाज के दौरान संभल में प्रशासन की तत्परता और शांति बनाए रखने की कोशिशों ने यह सुनिश्चित किया कि सबकुछ बिना किसी विवाद के संपन्न हों. सुरक्षा इंतजामों के चलते हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों ने आपसी सद्भाव से त्योहार मनाए.

UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 की गूंज होली के लोकगीतों में सुनाई दे रही है. लोक कलाकारों ने योगी सरकार के भव्य आयोजन को अपने सुरों में पिरोया, जिससे महाकुंभ आधारित होली गीतों की बाजार में धूम मची है.

Sambhal CO Anuj choudhary: संभल के सीओ अनुज चौधरी ने होली के दिन शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा, जिन्हें रंग से ऐतराज हो, वे घर से बाहर न निकलें. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में यूपी अग्निशमन विभाग ने 185 अग्नि दुर्घटनाओं पर बिना किसी जन हानि के काबू पाया. अत्याधुनिक उपकरणों और मुस्तैदी से 16.5 करोड़ रुपये की धन हानि को भी बचाया गया.

बरेली जोन के एडीजी ने बताया कि बरेली जोन में 82,332 वालंटियर सोशल मीडिया पर नजर रखेंगे. ये वालंटियर माइक्रो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, जो स्वेच्छा से पुलिस का सहयोग कर रहे हैं.