Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Weather

आईएमडी ने 29 जुलाई के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाएं, वज्रपात और कुछ इलाकों में भूस्खलन की आशंका जताई है.दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मानसून के चलते कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है.

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है. आईएमडी ने यूपी, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल समेत 17 राज्यों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा, जिससे दिल्ली, यूपी और हरियाणा में उमस और गर्मी बनी रहेगी. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है.

आईएमडी ने 11 जुलाई के लिए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत 20 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव के क्षेत्र के असर से कई इलाकों में 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और जलभराव की आशंका है.

आईएमडी ने अगले 8 घंटों के लिए 17 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी, वज्रपात और 80 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड और पहाड़ी राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और बिजली गिरने का खतरा बढ़ गया है...

उत्तर प्रदेश में सर्दी अब पूरी तरह दस्तक दे चुकी है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। खासकर तराई क्षेत्रों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई, जिससे लोगों को अपने दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है तथा ठंड का असर और बढ़ेगा। कोहरे की तीव्रता भी बढ़ने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से भारत एक्सप्रेस संवाददाता रवि कुमार ने स्थानीय हालात और मौसम विभाग की चेतावनियों पर ग्राउंड रिपोर्ट भेजी है।

Weather Update: उत्तर प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला तेज होने जा रहा है. प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिनों में तापमान तेजी से कम होगा.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 जून से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भी बारिश और आंधी आने के आसार हैं. खासतौर पर गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़ सहित कुल 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. जिससे यूपी वासियों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज़ी से शुरू करने और किसानों को शीघ्र सहायता देने के निर्देश दिए हैं.