Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

viral video

सोशल मीडिया पर वायरल पुजारी के उड़ने वाले वीडियो को हालिया घटना बताकर शेयर किया जा रहा है. लेकिन जांच में सामने आया कि यह वीडियो 2021 में आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में हुए एक पुराने हादसे का है, जिसे भ्रामक दावे के साथ दोबारा वायरल किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल 21 सेकेंड के वीडियो को दीपू चंद्र दास हत्याकांड के आरोपी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. जांच में पता चला कि वीडियो बांग्लादेश के पाबना जिले में करंट लगने से हुई एक दुर्घटना का है, न कि किसी लिंचिंग आरोपी का...

Raipur AI video controversy: रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल कथित AI जनरेटेड वीडियो को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. बजरंग दल ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत और कार्रवाई की मांग की है.

Bijnor snake stunt case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोशल मीडिया के लिए मरे सांप के साथ खतरनाक करतब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया. तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहले झाड़-फूंक कराते रहे, बाद में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

Bhagalpur Muharram procession clash: बिहार के भागलपुर में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए. सिटी एसपी अतूलेश झा ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

Portugal firing case viral post: पुर्तगाल में भारतीय मूल के कारोबारी किशोर गुजराती पर हुई गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित धमकी भरा पोस्ट और वीडियो वायरल हो गया. पोस्ट में कई गैंग्स के नाम और हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है, जबकि पुलिस इन दावों और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है.

Snake found inside Train: मुंबई के व्यस्त CSMT स्टेशन पर आधी रात को एक लोकल ट्रेन के इंजन में अजगर का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया. रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

Jaipur के मालवीय नगर स्थित गौरव टावर इलाके में एक युवती द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हंगामे का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो रिकॉर्ड करने और प्रसारित करने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की संभावना जांच रही है...

दिल्ली के चर्चित मेहरौली हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी का एनकाउंटर के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो में आरोपी दर्द से चिल्लाता नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

बेंगलुरु में आयोजित वर्ल्ड मोटरसाइकिल डे इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अभिनेता सिक्योरिटी कर्मियों द्वारा रोके गए एक फैन का समर्थन करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.